{"_id":"a03d2201e58a4ff8a375b30784f46b1b","slug":"nirmala-imposed-on-sp-bets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने लगाया निर्मला पर दांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने लगाया निर्मला पर दांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
बांदा। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद
विज्ञापन
प्रत्याशी बदल दिया है। सपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर की पत्नी दीपा
सिंह गौर द्वारा चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद पार्टी ने निर्मला सिंह
को प्रत्याशी बनाया है।
समाजवादी पार्टी की ओर से 19 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दीपा सिंह गौर को उम्मीदवार घोषित किया गया था। लेकिन बाद में दीपा ने इनकार कर दिया।
इसके बाद कयासबाजी का दौर शुरू हो गया। लेकिन बुधवार को सपा हाईकमान ने सपा नेता लाखन सिंह (पारा) की चाची और डीडीसी के वार्ड 29 (बिसंडा तृतीय) से चुनी गईं निर्मला देवी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया।
सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने बताया कि निर्मला देवी एक जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने सपा प्रत्याशी की जीत भी सुनिश्चित होने का दावा किया।