{"_id":"58864cc74f1c1b403fcf43f5","slug":"nine-people-were-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में नौ लोग घायल
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खेत में पलटा पड़ा टेंपो।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू टेंपो खंती में गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य घटना में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो किसान घायल हो गए। उधर, बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य हादसों में भी चार घायल हो गए।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी इरफान (30) पुत्र रमजान सोमवार सुबह खुद का टेंपो लेकर बिसंडा से अपने गांव जा रहा था। अमवा गांव के नजदीक तेज रफ्तार टेंपो दूसरे वाहन को साइड देने में खंती में पटल गया। इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव निवासी जुग्गीलाल (50) पुत्र सत्तीदीन व पितवां (55) पुत्र कलुवा सोमवार को दोपहर ट्रैक्टर ट्राली में धान लेकर खुरहंड मंडी समिति जा रहे थे। इटरा गांव के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दोनों बोरों के नीचे दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव निवासी मुबीन (20) पुत्र मुलायम अली सोमवार को सुबह गांव से पैलानी जाते समय दूसरी बाइक की भिड़ंत से घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार दाऊद (22) पुत्र कमरुद्दीन भी घायल हो गया। मुबीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी पवई गांव निवासी संतोष (38) पुत्र शिवनारायण सोमवार को शाम बनसखा से बाइक पर गांव जाते समय रोडवेज बस की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सातर गांव निवासी निर्भय (40) पुत्र बृजभूषण सिंह सोमवार को शाम बाइक पर गांव जाते समय सामने से आ रही जीप को साइड देने में बाइक समेत खंती में गिरकर घायल हो गया। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के दरगाही पुरवा गांव का अमित कुमार (3) पुत्र बंदर सोमवार को शाम मां के साथ पैदल खेत से घर आते समय जीप की टक्कर से घायल हो गया। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुुजुर्ग गांव का चुन्नू (25) पुत्र बिल्लू यादव सोमवार को शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी समिति के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया।