फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nine new dengue patients found, 25 viral fever patients admitted

Banda News: डेंगू के नौ नए मरीज मिले, वायरल बुखार के 25 रोगी भर्ती

Wed, 08 Oct 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 08 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nine new dengue patients found, 25 viral fever patients admitted
फोटो- 10 फिजिशियन कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : शहर के रामलीला मैदान ​स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए ​आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
बांदा। वायरल बुखार के साथ अब डेंगू के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है। दो दिन के अंतराल में पैथोलॉजी जांच में नौ लोगों को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है। डेंगू से अब तक मिलने वाले मरीजों की संख्या 30 पहुंच गई है। इधर, मंगलवार को छुट्टी होने के चलते जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक की ओपीडी रही। इस दौरान फिजीशियन व बाल रोग कक्ष मरीजों से फुल रहे। वहीं 25 से ज्यादा वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


डेंगू की पुष्टि वाले लोगों में बबेरू के गुजेनी गांव निवासी सुनील कुमार (27), महोबा के सुनैचा गांव निवासी अनिल कुमार (19), शहर के कटरा मोहल्ले के शिवांश (20), बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी पूनम (23), देहात कोतवाली क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी राजकिशोर (31), शहर के फूटाकुआं मोहल्ला निवासी शिवदेवी (22), किरन कॉलेज चौराहा निवासी रीतू साहू (28), शहर के अशोक लाट तिराहा निवासी लक्ष्मी देवी (42) व चिलेहटा त्रिवेणी गांव निवासी महेंद्र (25) शामिल हैं। यह सभी ओपीडी में आए थे। डॉक्टर की ओर से जांच कराने में डेंगू की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

दोनों दिन कुल 27 लोगों के ब्लड सैंपल लगाए गए थे। उधर, जिला अस्पताल में मंगलवार को छुट्टी के दिन दोपहर 12 बजे तक की ओपीडी रही। फिजीशियन डॉ. हृदयेश पटेल के कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। इसी तरह से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके राजपूत, व डॉ. अरमानुल हक, डॉ. आकाश की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में ज्यादातर वायरल बुखार से पीड़ित लोग पहुंचे। दोपहर 12 बजे के बाद ट्रामा सेंटर में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed