फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nine months after marriage, the girl was found hanging

शादी के नौ माह बाद फंदे पर लटकी मिली युवती

Sat, 22 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nine months after marriage, the girl was found hanging
बांदा। शादी के नौ माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में युवती की फांसी से मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव में पुष्पा (20) पत्नी कौशल का शुक्रवार की देर रात घर में साड़ी के फंदे में शव टंगा मिला।
विज्ञापन

पति व घर के अन्य सदस्यों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि खाने में दाल बनाने को लेकर पत्नी से कहासुनी हो जाने पर पति ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। उधर, ओरन गांव निवासी मृतका के भाई सुनील कुमार ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर पुष्पा की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कहा कि पिछले वर्ष 7 मई को शादी हुई थी। पति दहेज में बाइक और भैंस की मांग कर रहा था। न देने पर बहन को प्रताड़ित करते थे। दो दिन पूर्व भी पति ने उसके साथ मारपीट की थी। डाक्टरों के दो सदस्यीय पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। उधर, बबेरू कोतवाली इंसपेक्टर तारा सिंह पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed