फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nilgai attacks son-in-law and father-in-law riding bike, son-in-law dies

Banda News: बाइक सवार दामाद-ससुर पर नीलगाय का हमला, दामाद की मौत

Mon, 18 Dec 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Nilgai attacks son-in-law and father-in-law riding bike, son-in-law dies
बांदा। बाइक सवार दामाद-ससुर पर नील गाय ने हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दामाद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि ससुर को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

इंदौर के अभिनंदन नगर सुखालिया गांव निवासी पंकज सिंह (32) अपनी ससुराल चित्रकूट के चौरा गांव में दो सप्ताह पहले आया था। रविवार की देर शाम सात बजे वह अपने ससुर लल्ला सिंह (45) के साथ बाइक से अपनी पत्नी के ननिहाल गिरवां थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव जा रहे थे। बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के पास अचानक सामने आए नील गाय के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों को बिसंडा पीएचसी भेजा। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। यहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पंकज सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि ससुर लल्ला सिंह को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बाइक चालक पंकज हेलमेट लगाए था। पंकज एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर बताया गया है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि बाइक के सामने अचानक नील गाय का झुंड आया था। उसी में यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed