फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nilesh, Alpana the 'Premchand memory narrative honor

नीलेश, अल्पना को ‘प्रेमचंद स्मृति कथा सम्मान’, शबरी संस्था के समारोह में दोनों सहित्यकार सम्मानित

Sun, 22 Feb 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 22 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nilesh, Alpana the 'Premchand memory narrative honor

शबरी संस्था ने वर्ष 2013 का ‘प्रेमचंद स्मृति कथा सम्मान’ प्रख्यात कथाकार और कावित्री नीलेश रघुवंशी को दिया है। इसी तरह वर्ष 2014 का यह सम्मान मशहूर कथाकार अल्पना मिश्र को सौंपा गया है।

विज्ञापन


इन दोनों साहित्यकारों को यह सम्मान रविवार को कंफर्टइन सभागार में आयोजित समारोह में दिया गया। नीलेश को उनके उपन्यास ‘एक कस्बे के नोट्स’ के लिए दिया गया है जबकि अल्पना मिश्र को उनके चर्चित उपन्यास ‘अन्हियारे तलछट में चमका’ के लिए मिला है। 21,000 रुपये के साथ मान पत्र और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ साहित्यकार शिवमूर्ति और चर्चित कवि मंगलेश डबराल ने दोनों साहित्यकारों को यह सम्मान सौंपा। दोनों उपन्यासों में समकालीन जीवन के गव्यात्मक यर्थाथ की सूक्ष्म पड़ताल की गई है। पुरस्कृत की गई इन लेखिकाओं पर डॉ.नीरज खरे और अखिलेश चमन ने विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में वरिष्ठ आलोक वीरेंद्र यादव ने उपन्यासों की अंतर्वस्तु में समाहित ठहरे हुए यथार्थ के बरक्स गतिशील दुनिया के संघर्ष की आहट के रूप में रेखांकित किया। दोनों कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं पर कई संदर्भवान अनुभव साझा किए।

अध्यक्षता कर रहे कहानीकार शिवमूर्ति ने समकालीन संकटों को रेखांकित करते हुए रचना की महत्वपूर्ण दात्यिवों/जवाबदेहियों की अवश्यकता पर बल दिया। कवि गद्यकार मंगलेश डबराल ने कहा कि नीलेश का कथानुभव बहुत मासूम है। यह मासूमियत पूरी रचना में विन्यस्त है। ‘अन्हियारे तलछट में चमका’ पर कहा कि यह उपलब्ध सामाजिक ढांचे को तोड़ता है। इसकी भाषा बहुत समृद्ध है।


कार्यक्रम का संचालन डॉ.रंजना सैराहा ने किया। प्रमोद सैराहा ने अभार जताया। शबरी संस्था के सचिव मयंक खरे सहित सीए विजय गुप्ता, प्रदीप लाल, चंद्रपाल कश्यप, रणवीर सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed