फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Night shields boom, morning crowns match

रातभर ढालों की धूम, सुबह ताजियों का मिलाप

Fri, 06 Sep 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Night shields boom, morning crowns match
मोहर्रम की पांचवीं पर बांदा शहर में निकाले गए ढाल सवारी के जुलूस। - फोटो : BANDA
बांदा। मोहर्रम के रस्मी आयोजन अब तेज हो गए हैं। बीती रात मोहर्रम माह की पांचवीं को पूरी रात शहर में ढोल-ताशों की गूंज के बीच ढाल सवारियों के जुलूस निकलते रहे। कई स्थानों पर ढालों का जमघट और मेले का नजारा रहा। जगह-जगह पुलिस का पहरा था। उधर, शुक्रवार को छठवीं पर सुबह ताजिए जुलूस निकाले गए। कोतवाली के सामने मिलाप और मेला रहा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड और खासकर बांदा का मोहर्रम आयोजनों को लेकर अनोखा है। मोहर्रम माह के शुरूआती 10 दिनों में आयोजनों की धूम रहती है। इसी श्रृंखला में गुरुवार को पांचवीं मोहर्रम की रात शहर के आधा सैकड़ा से ज्यादा अलाव वाले इमामबाड़ों में ढाल और नाल सवारियां सज गईं। ढालों को अन्य स्थानों पर तैयार किया गया था। इनके श्रद्धालु ढोल-ताशे के साथ ढालों को अलग-अलग जुलूस के जत्थों में लेकर निकले और शहर में भ्रमण के बाद निर्धारित इमामबाड़ों में ढालें रखी गईं। शाम से शुरू हुआ यह सिलसिला तड़के तक चला। बजाजी चौराहा से लेकर मनोहरीगंज डीएवी रोड तक ढालों का जमघट रहा। इसके अलावा छावनी चौराहा, गूलरनाका, अमर टाकीज तिराहा, रामा का इमामबाड़ा, मर्दन नाका, कालवनगंज, कुंजरहटी, खुटला, निम्नीपार आदि में भी ढालों के जुलूस पहुंचे। बड़ी तादाद में महिलाएं इन्हें देखने के लिए सड़कों, फुटपाथों और छतों पर जमी रहीं।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को छठवीं मोहर्रम पर सुबह कोतवाली के सामने ताजियों का मिलाप हुआ। सब्जी फरोश बिरादरी, मनिहार बिरादरी, अलीगंज के कुदउवा जनाना आदि के ताजिए शामिल थे। मिलाप के बाद इन ताजियों के जुलूस अलग-अलग रास्तों से निकल पड़े। दोपहर तक शहर में ताजिया जुलूसों की धूम रही। मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष वहीद नेता, संरक्षक मोहम्मद शोएब, फरीद बाबा, चौधरी हाफिज साबिर आदि शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह सहित बड़ी तादाद में पुलिस बल सभी आयोजनों में तैनात रहा। शनिवार को सातवीं मोहर्रम पर शहर के कई स्थानों से अलम जुलूस और हरेक इमामबाड़े से नाल सवारी के जुलूस उठेंगे। नवाबी जामा मस्जिद के सामने भारी भीड़ का मेला होगा। पूर्वी कोठी से शियाओं का मातमी जुलूस उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूसों में सादगी रहे, डीएम-एसपी की अपील
बांदा। मोहर्रम और गणेश चतुर्थी के मद्देजनर डीएम हीरा लाल ने बिजली, पानी आदि व्यवस्थाएं चौकस रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने कहा है कि दोनों पर्वों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस हो। कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने जुलूसों को सादगी से निकालने को कहा। हथियारों का प्रदर्शन न करने की ताकीद की।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में संभ्रांत नागरिकों की बैठक में डीएम ने कहा कि बांदा में सभी त्योहार अच्छे ढंग से मनाए जाते हैं।
त्योहार पवित्र होते हैं। इसका ध्यान रखा जाए। ध्वनि प्रदूषण से परहेज को कहा। संबंधित विभागों को सफाई, बिजली, पानी की चौकस व्यवस्था के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पर्वों पर अनुशासन बनाए रखें। क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, एसडीएम संदीप कुमार, तहसीलदार अवधेश निगम, ईओ संतोष मिश्रा, बिजली विभाग के एक्सईएन एके पाठक, जल संस्थान एक्सईएन अरविंद श्रीवास्तव सहित व्यापारी नेता संतोष गुप्ता, सपा पूर्व अध्यक्ष इमरान अली राजू, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष अब्दुल वहीद, शोभाराम कश्यप, अमित सेठ भोलू, स्वदेश शिवहरे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed