{"_id":"5e7116858ebc3ea4e939a1eb","slug":"newly-married-woman-poisoned-banda-news-knp5509498131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने प्रेमी के संग जहर खाया, दोनों भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने प्रेमी के संग जहर खाया, दोनों भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। एक माह पूर्व हुई शादी के बाद ससुराल से पहली बार मायके आई युवती ने अपने अविवाहित प्रेमी के साथ जहर खा लिया। गांव के बाहर खेत में दोनों बेहोश अवस्था में मिले। पुलिस और परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर जिला अस्पताल में युवती की मां ने युवक पर बेटी को जबरन कोई जहरीली दवा खिलाने का आरोप लगाया है।
घटना बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की 21 वर्षीय युवती की पिछले माह 14 फरवरी को चित्रकूट जनपद के कर्वी में शादी हुई थी। विदाई के बाद वह 25 फरवरी को वापस मायके आई थी। तब से वह मायके में ही थी। सोमवार को शाम शौच के लिए खेत की तरफ जाने की बात कहकर निकल गई थी। मंगलवार को सुबह युवती और उसका प्रेमी बेहोश अवस्था में गांव के बाहर गेहूं के खेत के बीच पड़े मिले। युवक उसका प्रेमी बताया गया है। वह पड़ोसी गांव का रहने वाला है और अविवाहित है। उम्र लगभग 28 वर्ष है। परिजनों ने पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस से दोनों को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लमेहटा चौकी इंचार्ज राजेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
दूसरी ओर जिला अस्पताल में युवती की मां ने युवक पर बेटी को जबरन कोई जहरीली दवा खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के रिश्तेदारों से भी बातचीत की। उधर, बदौसा थानाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी दूसरी जगह होने के बाद भी प्रेमी से उसका संपर्क और प्रेम बरकरार रहा। प्रेमी भी मजदूर पेशा बताया गया है। वह अपने घर से 13 मार्च से लापता था।