{"_id":"8ed16c0972a3a7a39eafdfd147a9d39e","slug":"newborn-left-in-the-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात को स्टेशन में लावारिस छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात को स्टेशन में लावारिस छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई नवजात बच्चे को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लावारिस छोड़ गई। जीआरपी ने शिशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों के मुताबिक बच्चा लगभग 20 दिन का है। उधर, स्टेशन पर बालक के मिलने की सूचना पर कई दंपति पहुंच गए और उसे गोद लेने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
गुरुवार को दोपहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर कपड़े में लिपटे हुए बच्चे को यात्रियों ने लावारिस हालत मेें देखा तो जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शिशु का जिला अस्पताल भेजा। डॉ. बलवीर सिंह ने परीक्षण के बाद शिशु को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
यह सूचना जैसे ही आसपास फैली तमाम नि:संतान दंपति अस्पताल पहुंच गए और बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताने लगे। थानाध्यक्ष निर्भयचंद्र पटेल ने बताया कि बच्चे को किसी को गोद देने उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। विधि अनुरूप कार्रवाई के लिए प्रोबेशन अधिकारी को सूचना दी गई है।
विज्ञापन