फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   New Year's shock, no cardiologist in district hospital

नए साल का झटका, जिला अस्पताल में कॉर्डियोलॉजिस्ट नहीं

Sat, 02 Jan 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
New Year's shock, no cardiologist in district hospital
बांदा। जनरल सर्जन समेत कई महत्वपूर्ण चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में अब हृदय रोग विशेषज्ञ का पद भी नए साल पर खाली हो गया। जनपद में इकलौते कॉर्डियोलॉजिस्ट के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद अब हृदय रोगियों को इलाज के लिए महानगरों की दौड़ लगाना होगी। यहां स्वीकृत कुल 27 पदों में मात्र 14 चिकित्सक तैनात हैं। 13 चिकित्सकों के पद खाली हैं। मेडिकल कालेज में भी कॉर्डियोलॉजिस्ट पद रिक्त है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में शासन की मंशा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की जरूर है, लेकिन यहां डाक्टरों का भारी टोटा मरीजों पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में जनरल सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट और चेस्ट फिजीशियन के पद लंबे अरसे से रिक्त हैं। अब पैथालॉजिस्ट और हृदय रोग विभाग भी चिकित्सकों से खाली हो गया। दो दिन पूर्व दो डाक्टरों के सेवानिवृत्त होने के बाद इन विभागों में कोई डाक्टर नहीं है।
विज्ञापन

खासकर जनपद में मात्र एक हृदय रोग विशेषज्ञ के सेवानिवृत्त होने पर दिल के रोगियों को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना होगा। मेडिकल कालेज में भी हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में हृदय रोगियों को मामूली इलाज के लिए कानपुर, लखनऊ, झांसी और प्रयागराज भागना पड़ेगा। इससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। यहां कुल स्वीकृत 27 पदों में फिजीशियन, बाल रोग, एनेस्थेटिस्ट, अस्थि रोग, ईएनटी, नेत्र सर्जन और डेंटल आदि विशेषज्ञों के 14 पद भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ विभागों के 13 पद खाली हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.उदयभान सिंह ने बताया कि रिक्त पदों पर डाक्टरों की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। विभागीय उच्चाधिकारियों से भी लगातार पत्राचार हो रहा है। हार्ट स्पेशलिस्ट की शीघ्र नियुक्ति के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed