फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   New technological developments are taking place in agriculture through creative thinking.

Banda News: रचनात्मक सोच से कृषि में हो रहा नई तकनीकी विकास

Fri, 28 Jun 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
New technological developments are taking place in agriculture through creative thinking.
बांदा। कृषि के क्षेत्र में तकनीकी विकास की अपार संभावनाएं हैं। कृषि के क्षेत्र में विविधता इसे और सशक्त बनाती है। युवाओं को अपने रचनात्मक सोच से आगे बढ़ने की संभावना को बल मिल सकता है। यह बातें कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एनपी सिंह ने शुक्रवार को कार्यशाला में कहीं।
विज्ञापन

कार्यशाला में उत्तर प्रदेश सरकार के तकनीकी सहयोगी अंशटन यंग एवं सोशल अल्फा ने प्रतिभाग किया। इसमें कृषि के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न स्टार्टप जिसमें इकोसाइट, मीवीप्रो, नियोफार्मटेक, इएफपोलिमर की तकनीकी, सेवा व उत्पाद के बारे में विस्तार से बताया गया। कृषक उत्पादक समूह एडवांस एफपीओ, चित्रकूट महर्षि बाल्मिकि, कर्वी एफपीओ, देव बाबा एफपीओ, सीओन बायो एनर्जी, मानिकपुर ऑयल सीड, जसपुरा उन्नतशील किसान, तरून कृष्णा, नवयुवक किसान, बुंदेली महिला बांदा नेचुरल फार्मिंग व किसान प्रो. कंपनी ने सहभागिता की। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के निदेशक शोध, डाॅ.एसी मिश्रा ने विश्वविद्यालय के इन्क्यूवेशन सेन्टर व उसके व उसके विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। इस मौके पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ.जीएस पंवार,अंशटन यंग के प्रबंधक सौम्यजीत विश्वास,अमृता गुप्ता सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक उपस्थित रहे। संचालन सहायक प्राध्यापक डाॅ.अभिषेक कालिया ने किया। सहायक प्राध्यापक डाॅ.बीके गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed