{"_id":"5724f8074f1c1b3969a924f3","slug":"neither-political-party-candidate-made-dagion","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागियों को प्रत्याशी न बनाएं राजनीतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दागियों को प्रत्याशी न बनाएं राजनीतिक दल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
मटौंध में यूपी इलेक्शन वाच की बैठक में बोलते प्रदेश समन्वयक अनिल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिव रिफार्म्स (एडीआर) और यूपी इलेक्शन वाच ने कहा है कि राजनैतिक दलों को पत्र भेजकर दागियों को चुनाव में टिकट न देने का अनुरोध किया जाएगा। शनिवार को मटौंध रामलीला भवन में दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। छह अन्य प्रस्ताव भी पारित हुए।
विज्ञापन
इलेक्शन वाच के प्रदेश समन्वयक अनिल शर्मा ने बताया कि राजनीतिक दलों से मांग की जाएगी कि हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती और महिला उत्पीड़न के आरोपी और दागी नेताओं को टिकट न दें। उन्होंने कहा कि जब लाखों कर्मचारियों को 2005 के बाद पेंशन नहीं दी जा रही तो जनप्रतिनिधियों की पेंशन भी बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्हें मिलने वाली सब्सिडी खत्म हो। नोटा में पड़े वोट जीतने वाले प्रत्याशी से ज्यादा हैं तो उस सीट को रिक्त घोषित कर वहां फिर चुनाव कराने के लिए संसद में कानून बनाया जाए। पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त ने कहा कि सुधार की शुरुआत हमें खुद अपने से करनी चाहिए। उन्होंने एडीआर के सुझावों का समर्थन किया।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष आनंद सिन्हा ने कहा कि हरेक को अपने वोट की कीमत समझना चाहिए। अधिवक्ता द्वारिकेश सिंह मंडेला ने कहा कि मतदाता सवाल पूछने की आदत डालेगा तो जागरूकता जरूरी आएगी। बैठक को राजनारायण, अशोक त्रिपाठी जीतू, निखिल सक्सेना आदि ने भी संबोधित किया।
जवाहर लाल जलज ने कविता के जरिये चुनाव सुधार पर जोर दिया। बैठक में कोर कमेटी सदस्य शशि शेखर दुबे सहित श्यामजी तिवारी, सुधीर कुमार, अजय शुक्ला, रमेश कुमार, कामता प्रसाद, शिवकुमार, प्रदीप प्रजापति, यासीन खां, सुनील गुप्ता, शिवम तिवारी, आर्यन निगम, उमाशंकर तिवारी, नीतू गुप्ता, पूनम रैकवार आदि शामिल रहीं। जिला संयोजक ब्रजमोहन यादव ने सभी का आभार जताया।