फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Negligence is not tolerated, improve electricity and water in three days

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तीन दिन में सुधारें बिजली-पानी

Thu, 19 May 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Negligence is not tolerated, improve electricity and water in three days
Negligence is not tolerated, improve electricity and water in three days - फोटो : BANDA
बांदा। रिकार्ड गर्मी से जूझ रहे बांदा शहर में बिजली के भीषण संकट पर सांसद आरके सिंह पटेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सुध ली है। दोनों जन प्रतिनिधियों ने गुरुवार को इंटेकवेल आदि का निरीक्षण करने के बाद पावर कारपोरेशन और जल संस्थान अधिकारियों को तीन दिन के अंदर शहर की बिजली और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शहर के लोग बहुत परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन

सांसद और विधायक ने भाजपा कार्यालय में पावर कारपोरेशन अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता तथा जल संस्थान अधिशासी अभियंता तथा सहायक अभियंता के साथ बैठक कर दो टूक शब्दों में कहा कि हर हाल में तीन दिन के अंदर शहर की बिजली और पानी आपूर्ति दुरुस्त हो जानी चाहिए। कई दिनों से शहर के लाखों बाशिंदे बिजली और पानी के लिए त्रस्त हैं। जल संस्थान अधिशासी अभियंता गंगा सागर सोनकर ने अपनी सफाई दी कि केन नदी की जलधारा सिमट गई है। वैकल्पिक व्यवस्थाएं करके नदी की जल धारा में अस्थायी तटबंध बनाकर धारा को इंटेकवेल की तरफ मोड़ा गया है। पावर कारपोरेशन अधिकारियों ने जर्जर तारों और ट्रांसफार्मरों को बदलने और उनकी क्षमता बढ़ाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सांसद, विधायक ने कहा कि रोजाना शहर में लाइनें टूटकर गिर रही हैं। डबल लाइन की व्यवस्था कराएं। जहां लोड ज्यादा हैं वहां ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाएं। कैलाशपुरी, बन्योटा, कालूकुआं सहित कई मोहल्लों में अपने निरीक्षण का हवाला देकर जल संस्थान महाप्रबंधक से कहा कि जलापूर्ति की व्यवस्था बुरी तरह चौपट है। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब यह स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ सहित अनिरुद्ध त्रिपाठी, मोहित गुप्ता, राहुल द्विवेदी, अभिनव गुप्ता, शीलू लखेरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed