फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   NCC cadets saluted the brave sons by making posters

Banda News: पोस्टर बनाकर एनसीसी कैडेट्स ने किया वीर सपूतों को सलाम

Thu, 27 Jul 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets saluted the brave sons by making posters
बांदा। भारत के फौजी मतवाले है, शान वाले हैं, जब बात देश की मिट्टी की हो तो दुश्मन को मिटाने वाले हैं...। ऐसे स्लोगन और कारगिल युद्ध से जुड़े चित्र उकेरकर एनसीसी कैडेट्स ने वीर सपूतों को सलाम किया। उनको अपना आदर्श बताते हुए देश के लिए हर चुनौती को पार कर जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज की एनसीसी इकाई के कैडेट ने कारगिल विजय दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने तिरंगा बनाया। तिरंगे को सेल्यूट करते सैनिक को दर्शाया। कारगिल युद्ध की झलकियां उकेरने का प्रयास किया और स्लोगन के माध्यम से देश के प्रति कर्तव्य को बताया। इस दौरान समादेश अधिकारी कर्नल डीपी सिंह, प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद व केयर टेकर राम प्रसाद ने कैडेट को 1999 में हुए कारगिल युद्ध के बारे में बताया। किस तरह से पाकिस्तान को भारतीय सैनिकों ने धूल चटाई, इस बारे में बताया। पोस्टर प्रतियोगिता में करीब 65 कैडेट ने भाग लिया, इसमें विश्राम सिंह, आकाश सिंह गौर, राहुल कुमार पटेल, अखिलेश कुमार, रोहित कुमार, अनमोल सिंह, शिवम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed