फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   navaniyukt shikshakon ko vidyaalay aavantan ataka

नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटन अटका

Sat, 02 Jan 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
navaniyukt shikshakon ko vidyaalay aavantan ataka
बांदा। 69 हजार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में यहां नियुक्त किए गए 733 शिक्षकों को विद्यालय आवंटन में आरक्षण का पेंच फंस गया है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने शासन और बेसिक शिक्षा विभाग से आरक्षण संबंधी जानकारियां तलब कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति साफ होने के बाद विद्यालय आवंटन किया जाएगा। फिलहाल नवनियुक्त शिक्षक बीएसए कार्यालय में रोजाना अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन

5 दिसंबर को नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए थे। 7 दिसंबर को इन सभी ने बीएसए कार्यालय में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट दे दी थी। उस दिन से रोजाना इनकी उपस्थिति यहीं दर्ज की जा रही है। नवनियुक्त शिक्षक स्कूल आवंटन के लिए बेताब हैं लेकिन एक माह बीतने को है और आवंटन नहीं हो पा रहा। इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग आरक्षण को लेकर मंथन कर रहा है। साथ ही रिपोर्ट मांगी है। शासन स्तर पर इसकी कार्रवाई चल रही है। शासन से अनुमति मिलते ही विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed