{"_id":"6654bc5cf7fc7294380e2dc4","slug":"nautapa-earth-is-heating-up-coolers-and-fans-fail-banda-news-c-212-1-sknp1008-111076-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौतपा : तप रही धरती, कूलर-पंखे फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौतपा : तप रही धरती, कूलर-पंखे फेल
Mon, 27 May 2024 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 27 May 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
बांदा। नौतपा के तीसरे दिन गर्मी का और अधिक विकराल रूप देखने को मिला। सुबह से ही सूर्य की तल्ख किरणों और गर्म हवाओं ने लोगों को बेचैन कर दिया। धरती गर्म तबे की तरह तप रही थी। अधिकतम तापमान 47.01 डिग्री रहा।
रविवार को न्यूनतम तापमान 38 डिग्री होने से रात में लोग गर्मी से तड़पते रहे। सुबह सूर्य की तल्ख किरणों के साथ गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों के शरीर से पसीना बंद होने का नाम नहीं ले रहा था। पंखा व कूलर में भी लोग सुकून महसूस नहीं कर रहे थे। दोपहर के 12 बजते ही ही लोग घरों में दुबके गए। जो लोग जरूरी काम से निकले वह पूरी तरह से शरीर को ढक़कर निकले, लेकिन थोड़ी-थोड़ी देर में लोगों का हलक सूखता रहा। गर्मी से इंसानों के साथ ही पशु भी परेशान दिखे। पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। गर्मी के कारण कुत्ते खुंखार हो गए है। राह चलते लोगों पर हमला कर रहे है। अन्ना मवेशी भी पलटवार करने से नहीं चूकते। मौसम विभाग का कहना है कि अभी गर्मी का असर दो तीन दिन और रहेंगा। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद ही बदरी व बूंदाबांदी हो सकती है।
बिजली ने खूब रुलाया
ज्यो-ज्यो तापमान बढ़ रहा वैसे-वैसे बिजली के नखरे सिर चढक़र बोल रहे है। सोमवार को पूरा दिन बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। शहर के मोहल्ला खिन्नीनाका, छोटीबाजार, मर्दन नाका, खुटला आदि में सुबह आठ बजे गई बिजली दोपरह को 12 बजे आई। दोपहर में कई बार गई और आई। इसी प्रकार टेलीफोन टावर फीडर से होने वाली बिजली की आपूर्ति लोगों को दिनभर रूलाती रही। पीली कोठी, मेडिकल कालेज फीडर आदि से होने वाली बिजली आपूर्ति का बुराहाल रहा। हर दो घंटे में एक घंटे के लिए बिजली गायब रही। कमोवेश यही स्थिति अन्य मोहल्लों की भी रही।