{"_id":"5b391bb94f1c1bc96b8b94d1","slug":"nauseating-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने भाजपा को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने भाजपा को कोसा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपाइ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपाइयों ने एक जुलाई को पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। साथ ही केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों को दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों का विरोधी बताया। सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष और बांदा जिला प्रभारी दिग्विजय सिंह देव विशेष रूप से कार्यक्रम में आए हुए थे।
विज्ञापन
जिला कार्यालय में केक काटकर अखिलेश का जन्मदिन मनाने के बाद छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारों में नौजवानों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों के साथ धोखाधड़ी हो रही है। भाजपा नेता सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। प्रदेश प्रभारी ने बैठक में बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा भी की। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव आदि के साथ मंत्रणा की।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने सपा की सदस्यता भी ली। इस अवसर पर कोआपरेटिव बैंक पूर्व अध्यक्ष लाखन सिंह, महासचिव प्रदीप यादव, उपाध्यक्ष रामकिशोर राजपूत, अशोक सिंह गौर, मनोज वर्मा, भरतलाल दिवाकर, पूर्व अध्यक्ष इम्तियाज खां, नंदकिशोर यादव, अशोक भागवानी, रुखसाना हाशमी, उर्मिला वर्मा, सुनीता रैकवार, मदन गोपाल, आमिर खां, राजेंद्र यादव, सुशील त्रिवेदी, पियूष गुप्ता, मुशीर अहमद, निर्भय सिंह मोंटी, प्रदीप जडिय़ा, अमित सेठ, मनोज निगम लाला, प्रदीप निगम, हसीब, अनीस, इमरान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन