फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Natthu widow got five million Czech

नत्थू की विधवा को मिल गया पांच लाख का चेक

Thu, 09 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 09 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
 Natthu widow got five million Czech
मृतक नत्थू की विधवा को पांच लाख रुपये का चेक सौंपते नरैनी एसडीएम सीएल सोनकर व तहसीलदार राजेंद्र कुमार मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
बांदा। भूखे पेट मौत के मुंह समाए मूंगुस पुरवा के दलित नत्थू के परिजनों को अंतत: सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये का चेक मिल गया। प्रशासन को एक महीने बाद चेक देने की सुध तब आई जब बृहस्पतिवार को अमर उजाला मेें हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर खबर छपी। देर शाम नरैनी उप जिलाधिकारी ने मृतक नत्थू के घर जाकर उनकी विधवा को चेक सौंपा।
विज्ञापन


नत्थू की मौत के पांच दिन बाद डीएम और सपा जिलाध्यक्ष ने मूंगुस पुरवा स्थित घर जाकर मुख्यमंत्री की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की जानकारी दी थी। लखनऊ में भी प्रदेश सरकार की ओर से पांच लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई थी लेकिन इसके बाद शासन और प्रशासन ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन


इस बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट नेता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी। हाईकोर्ट ने बांदा डीएम को आदेश दिया था कि मदद संबंधी मांग या ज्ञापन पर दो हफ्ते के अंदर कार्रवाई करके मुआवजे का मामला निपटा दें। यह खबर ‘अमर उजाला’ में बृहस्पतिवार को प्रथम पृष्ठ पर प्रमुखता से छपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन शाम को नरैनी एसडीएम सीएल सोनकर और तहसीलदार राजेंद्र कुमार मिश्रा मूंगुस पुरवा पहुंचे और नत्थू की विधवा मुन्नी देवी को चेक सौंपा। देर शाम यहां एडीएम गंगाराम गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक मृतक आश्रितों को यह मदद दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed