फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   naana aur do naatee ken nadee mein doobe

नाना और दो नाती केन नदी में डूबे

Tue, 04 Aug 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
naana aur do naatee ken nadee mein doobe
बांदा। केन नदी में दो नातियों और नाना को खोजते गोताखोर। - फोटो : BANDA
बांदा। रक्षाबंधन पर मां के साथ ननिहाल आए मासूम दो भाई और उनका वृद्ध नाना बारिश में उफनाई केन नदी में डूब गए। ग्रामीणों ने जाल डालकर एक नाती और नाना के शव को बरामद कर लिया, जबकि दूसरे बच्चे की देर रात तक तलाश की जा रही थी। नाना की जान दोनों बच्चों को बचाने में गई।
विज्ञापन

घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में मंगलवार की दोपहर बाद की है। गांव के शिव प्रसाद निषाद की बेटी संगीता रक्षाबंधन मनाने सीमावर्ती जिले फतेहपुर के ललौली थानांतर्गत महदनपुर से मायके आई थी। साथ में उसके दो पुत्र आर्यन (12) और आशिक (सात) भी थे। संगीता के यही दो बच्चे भी थे। दोपहर बाद दोनों बच्चे अपने नाना शिव प्रसाद (55) पुत्र साधू निषाद के साथ गांव के नजदीक स्थित केन नदी गए थे। वहां दोनों बच्चे नहाने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक, इन दिनों केन नदी का जल स्तर कुछ बढ़ा हुआ है। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों बच्चों को डूबता देख नाना शिव प्रसाद बचाने को नदी में कूद पड़े।
विज्ञापन

गहरे पानी में वह भी दोनों बच्चों संग डूब गए। तीन लोगों के डूबने की खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर जसपुरा थाना पुलिस भी मौके पर आई। तीनों की तलाश शुरू कर दी गई है। जाल डालकर खोज शुरू हुई। कुछ देर बाद घटनास्थल के नजदीक ही नदी के गहरे पानी में आर्यन का और कुछ दूर नाना शिव प्रसाद का भी शव मिल गया। देर शाम तक बच्चे आशिक का कुछ पता नहीं चला था। उसकी खोजबीन जारी थी। उधर, दोनों बच्चे और पिता को गंवा बैठी मायके आई संगीता और उसके परिजन बदहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed