फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   na social distance, na cirfew ka asar

न सोशल डिस्टेंसिंग, न कर्फ्यू का असर

Sat, 22 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
na social distance, na cirfew ka asar
बांदा। शासन द्वारा पूरे प्रदेश में लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का जिले में कोई असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान खुलने वाली किराना और सब्जी की दुकानों में खरीदारी करने वाले पूरी तरह से बेपरवाह बने हुए हैं। बाजार में कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखाई दे रहा। सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच जरूरत की सामग्री खरीदने के लिए मिल रही ढील संक्रमण को न्योता दे रही है।
विज्ञापन

दुकानदार ग्राहक को निपटाने की जल्दी में ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राहक भी इन सबसे बेपरवाह बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन के आदेश पर कोरोना कर्फ्यू लगातार जारी है। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक महज तीन घंटे के लिए लोगों को आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए छूट दी गई है। इसमें किराना और सब्जी बाजार प्रमुख है। शनिवार को शहर के बाजारों में खासी भीड़ रही। दुकानदार और ग्राहक दोनों ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नहीं दिखाई दिए। ग्राहक निपटाने की जल्दी में दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर गोले भी नहीं बनाए हैं। 11 बजते ही पुलिस के हूटर बजने लगते हैं। उधर, शादी सहालग में कपड़े, गहने और अन्य सामग्री के लिए चोरी छिपे व्यापार हो रहा है। बाजार में 80 प्रतिशत लोग ही मास्क लगाए मिले। पल-पल जाम लगने से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई।
विज्ञापन

मास्क न लगाए पर तगड़ा जुर्माना
बांदा। खरीदारी या किसी भी जरूरत के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क की अनिवार्यता की गई है। मास्क न लगाए मिलने पर पहली बार में 1000 रुपये जुर्माना और दूसरी बार पकड़े जाने पर 10,000 रुपये जुर्माना है। हालांकि, इससे बेपरवाह लोगों में 20 प्रतिशत ऐसे भी है जो मास्क नहीं लगा रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों के उल्लंघन पर आपदा एक्ट में कार्रवाई
अतर्रा। शासन का आदेश है कि लॉकडाउन/कर्फ्यू के दौरान जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम और आईपीसी के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
बाजार में उमड़ी भीड़ तो लग गया जाम
अतर्रा। चौक बाजार में शनिवार को सुबह से सब्जी, किराना आदि की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे चौक बाजार की मुख्य सड़क में एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में ओवरलोड बिना नंबर के ट्रक फंस गए। एंबुलेंस और दो पहिया, ई-रिक्शा वाहन आगे निकलने को लेकर मशक्कत करते रहे। कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रतिदिन चौक बाजार, रामलीला मैदान, नरैनी रोड, टेंपो स्टैंड के पास जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से निजात को स्थानीय लोगों ने कई बार एसडीएम व कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम न उठाने पर शनिवार को भी जाम की स्थिति बनी रही। जाम में यूपी-112 की गाड़ी भी फंस गई। गाड़ी हूटर बजाती रही, लेकिन जाम नहीं हटा। सब्जी व्यापारियों सहित समाजसेवियों ने डीएम और एसपी को पत्र भेजकर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती मांग की है। (संवाद)

कल से खुल सकता है लाकडाउन
बांदा। पालिका ने शनिवार से तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान मंडलायुक्त और डीएम के निर्देश पर शुरू किया। साथ ही परिषद द्वारा सैनिटाइजर, मास्क, मेडिसिन किट भी बांटे गए हैं। ईओ ने बताया कि 24 मई से कोरोना कर्फ्यू/लाकडाउन खत्म हो सकता है। इसके मद्देनजर अफसरों के निर्देश पर अभियान चलाया गया। शनिवार को महेश्वरी देवी, पीलीकोठी, स्टेशन रोड, बलखंडीनाका, अलीगंज पुलिस चौकी चौराहा आदि में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही माउंटेड ट्रैक्टर से शहर के कई इलाकों में सैनिटाइजेशन तथा फागिंग कराई जा रही है। बताया कि शासन के निर्देश पर परिषद ने 500 मेडिसिन किट शहर की 31 निगरानी समितियों को उपलब्ध कराए हैं। समितियों ने लक्षण वाले 97 मरीजों को यह किट बांटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed