{"_id":"570bea5a4f1c1b9f484a6b42","slug":"my-four-bigha-died-two-quintals-of-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बीघे में दो क्विंटल गेहूं देख दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बीघे में दो क्विंटल गेहूं देख दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। कर्ज काढ़कर बंटाई पर ली चार बीघा जमीन में दो क्विंटल गेहूं होने का सदमा महिला किसान बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसकी मौत हो गई। एसडीएम ने आश्रितों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
घटना तहसील क्षेत्र के बरुआ स्योढ़ा गांव के मजरा बांस पोखरी की है। महिला किसान सावित्री (63) पत्नी रामआसरे प्रजापति ने गांव के अंबिका दीक्षित से चार बीघा जमीन बटाई में ली थी। रविवार को फसल की मड़ाई कराने पर में गेहूं दो क्विटंल निकला। इसी सदमे में उसकी मौत हो गई।
मृतका के पुत्र राजन ने बताया कि जुताई, बुआई, सिंचाई, खाद आदि में लगभग 12 हजार रुपये खर्च आया था। उत्पादन अच्छा न होने पर मां परेशान थी। थ्रेसिंग के बाद घर आकर वह बिना खाना खाए लेट गई। सुबह उसे मृत पाया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान परमानंद गोस्वामी और बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा ने महिला किसान के परिजनों को ढांढस बंधाया। 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। उधर, एसडीएम महेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पारिवारिक लाभ योजना से सहयोग का भरोसा दिलाया।