{"_id":"4e48b254fde75f2912e0d688121747e7","slug":"muzaffarnagar-riots-film-will-be-released-in-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फनगर दंगे पर बनी फिल्म मार्च में रिलीज होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फनगर दंगे पर बनी फिल्म मार्च में रिलीज होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। इंसानियत में दरार डालने वाले मुठ्ठी भर लोग हैं। मेल-मोहब्बत से मिलजुलकर रहने वाले आज भी बेशुमार हैं। मुजफ्फनगर के दंगे को कुछ इसी नजरिए से देखने वाले बुंदेलखंड के युवा फिल्म निर्माता मुजफ्फनगर के दंगे पर फिल्म तैयार की है। जैनब नामक यह फिल्म अगले वर्ष मार्च में रिलीज होगी।
इसमें करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये लागत आई। इसमें दो करोड़ रुपए उत्तर प्रदेश सरकार ने दिए। फिल्म निर्माण में लगभग एक वर्ष का समय लगा है। फिल्म निर्माता प्रणव सिंह बांदा में थे। डीसीडीएफ अध्यक्ष सुधीर सिंह के सिविल लाइन स्थित आवास पर मीडिया से रूबरू प्रणव ने कहा कि मुजफ्फनगर के दंगे को राजनीतिक aरंग देकर बढ़ाया गया। लेकिन उनके द्वारा तैयार की जा रही फिल्म जैनब इस दंगे की सच्चाई दर्शकों तक पहुंचाएगी। फिल्म में हिंदू-मुसलिम सौहार्द का शानदार किरदार दिखाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 24 एफपीएस फिल्म प्राइवेट लिमिटेड ने इस फिल्म के लिए फाइनेंस किया है। फिल्म में दर्शाया गया है कि हिंदू युवक अपना सब कुछ लुटा कर मुसलिम लड़की को बचा लेता है। और भी ऐसे तमाम मार्मिक दृश्य फिल्म में शामिल हैं। फिल्म का संगीत ललित पंडित ने तैयार किया है। प्रख्यात राजनीतिक और अधिवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने गीत लिखे हैं। फिल्म की कहानी डा.जितिन तिवारी (फैजाबाद) ने लिखी है।
विज्ञापन
प्रणव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की रोक की वजह से मुजफ्फनगर में यह फिल्म नहीं फिल्माई जा सकी। इसकी शूटिंग लखनऊ, बाराबंकी और मलिहाबाद में हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एआरटीओ केडी सिंह द्वारा लिखे गए उपन्यास तिरहार पर भी फिल्म बनाई जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिरीक्षक देवदत्त सिंह और एकलव्य महाविद्यालय प्राचार्य डा.एसएस हसन व सुधीर सिंह उपस्थित रहे।
बुंदेलखंड में बनाएंगे फिल्म इंडस्ट्रीज
फिल्म निर्माता प्रणव सिंह चित्रकूट जनपद के कर्वी नगर में पुरानी बाजार के बाशिंदे हैं। इनके बाबा अर्जुन सिंह विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में शामिल रहे। पिता अभिमन्यु सिंह चाइल्ड लाइन और अन्य समाजसेवी संगठनों में सक्रिय हैं। प्रणव सिंह ने कलिंगा यूनिवर्सिटी से फिल्म टेलीविजन में आनर्स डिग्री हासिल की। उनका कहना है कि वह अपनी जन्म भूमि बुंदेलखंड में फिल्म इंडस्ट्रीज निर्माण करेंगे और यहां की संस्कृति व पौराणिकता पर फिल्में बनाएंगे।