फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mushroom production training from 16

मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 16 से

Fri, 13 Aug 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mushroom production training from 16
बांदा। बुंदेलखंड में कम आय के लोगों के लिए मशरूम उत्पादन व्यवसाय के रूप में आजीविका बढ़ाने में मददगार हो सकता है। इसके लिए कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि बांदा में 16 से 20 अगस्त तक पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं में मशरूम उद्यम के प्रति तकनीकी एवं व्यवसायिक जागरुकता पैदा करना है। कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने बताया कि मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के लिए बांदा व बुंदेलखंड की महिलाएं 14 अगस्त तक विवि मशरूम इकाई में अपना पंजीकरण कराकर प्रशिक्षण ले सकतीं हैं।
विज्ञापन

मशरूम इकाई प्रभारी व सचिव डॉ. दुर्गा प्रसाद ने बताया कि प्रतिभागियों को मशरूम व्यवसाय से संबंधित सभी पहलुओं जैसे उत्पादन प्रक्षेत्र की संरचना, संवर्धन और संरक्षण, स्थान उत्पादन तकनीक, प्रमुख खाद्य व औषधीय मशरूम की उत्पादन तकनीक, मशरूम के प्रमुख रोग, कीट एवं विकार के लक्षण व रोकथाम, कई व्यंजन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन व विपणन आदि पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान व प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को योग्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed