{"_id":"60241fb28ebc3ee9054647d8","slug":"murder-water-police-man-city-banda-news-knp611026382","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाब टैंक में मिला चार दिनों से लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाब टैंक में मिला चार दिनों से लापता युवक का शव
विज्ञापन
बांदा। चार दिन से लापता युवक का शव शहर के नवाब टैंक में मिला। वह मोटर पार्ट्स की दुकान में काम करता था। पिता ने दुकान मालिक से लेन देन को लेकर विवाद और हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चौराहा निवासी मोहम्मद आलम (20) पुत्र इस्माइल मोटर पार्ट्स की दुकान में काम करता था। छह फरवरी से वह लापता था। तलाश के बाद भी पता न चलने पर पिता ने 8 फरवरी को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश में लगे थे। बुधवार को सुबह कुछ लोगों ने नवाब टैंक के पानी में युवक का शव देखा। औधे मुंह पड़े शव को पुलिस ने बाहर निकलाया। जिस्म पर जींस और शर्ट थे। पुलिस की मौजूदगी में पिता ने शव की शिनाख्त अपने बेटे मो. आलम के रूप में की। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को दी तहरीर में मृतक के पिता ने कहा है कि उसके पुत्र का किसी बात को लेकर दुकान मालिक से विवाद हो गया था। दुकान मालिक ने उस पर साढ़े छह हजार का कर्ज निकाल कर नौकरी से हटा दिया था। यह पैसा देने का लगातार दबाव बना रहा था। पिता ने दुकान मालिक पर हत्या की आशंका जताई है। उधर, इस बारे में कोतवाली प्रभारी जय श्याम शुक्ला का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट होगी। आलम अविवाहित था।