{"_id":"573f5a014f1c1bda6aac739e","slug":"municipal-employee-worshipers-drink-syrup","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मचारी ने नमाजियों को पिलाया शर्बत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मचारी ने नमाजियों को पिलाया शर्बत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
नमाजियों को शर्बत पिलातीं नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, वार्ड सदस्य और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नवाब अली बहादुर और ऋषि बामदेव की नायाब नगरी बांदा में शुक्रवार को सांप्रदायिक सौहार्द का एक बार फिर अद्भुत नजारा दिखा। भरी दोपहर कड़ाके की धूप और लू में जुमा की साप्ताहिक विशेष नमाज अदा करने आए नमाजियों को नगर पालिका के कर्मचारी ने अपनी जेब से शानदार शर्बत का लंगर किया।
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी बृजेश पाल ने नवाबी जामा मसजिद के बाहर पंडाल और स्टाल लगाकर शर्बत तैयार कराया। दोपहर करीब डेढ़ बजे नमाज से फारिग होते ही मसजिद गेट पर लगे पंडाल में बड़ी संख्या में नमाजियों ने ठंडा और मीठा शर्बत पीया। अपने कर्मचारी का मनोबल बढ़ाने और कौमी एकता को बढ़ाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन भी पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन
उन्होंने पंडाल में खुद नमाजियों को शर्बत बांटा। सपा अध्यक्ष शमीम बांदवी ने भी शर्बत पीकर प्यास बुझाई। पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज के भाई विनोद गुप्ता (पप्पू), वार्ड सदस्य सगीर अहमद, रामआसरे पप्पू समेत समाजसेवी अमित सेठ भोलू, राकेश पाल, अशोक पाल और पूर्व वार्ड सदस्य वहीद नेता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन