फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mukhtar's family can be called for statement

Banda News: बयान के लिए बुलाए जा सकते हैं मुख्तार के परिजन

Sun, 07 Apr 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar's family can be called for statement
बांदा। मुख्तार की मौत के मामले में अब माफिया के परिजनों को भी बयान देने के लिए बुलाया जा सकता है। दूसरी ओर शनिवार को जांच करने के लिए टीम मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंची।
विज्ञापन

28 मार्च की रात मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। परिजनों ने मुख्तार को जहर देने का आरोप लगाया था। लिहाजा अगले ही दिन न्यायिक व मजिस्ट्रेटी ने जांच शुरू कर दी थी। अब तक जेल की बैरक, खाने-पीने के सामान व मुख्तार को दी जाने वाली दवाइयों की जांच हो चुकी है। जरूरत के मुताबिक नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अभी मेडिकल कॉलेज में मुख्तार को मिले इलाज की जांच बाकी है। सूत्रों के अनुसार इसके साथ ही जांच टीमें अब मुख्तार के परिजनों के बयान लेने की तैयारियों में जुटी हैं। जल्द ही जेल प्रशासन पर आरोप लगाने वाले मुख्तार के भाई अफजाल और बेटे उमर को गाजीपुर से बुलाया जा सकता है। अब देखना होगा कि दोनों बयान दर्ज कराने आते हैं या फिर कोर्ट का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज की फाइलें देखीं जाएंगी
बांदा। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के साथ ही 26 व 28 मार्च को मुख्तार को मिले इलाज की फाइलें भी खंगाली जाएंगी। पता किया जाएगा कि 26 मार्च को 14 घंटे में मुख्तार को क्या-क्या इलाज दिया गया। इसी तरह 28 मार्च की रात घंटे-दो घंटे के भीतर उसे किस-किस वार्ड में रखा गया और कौन-कौन सी दवाइयां व इंजेक्शन दिए गए। पूरे इलाज का लेखाजोखा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 दिनों के भीतर विसरा रिपोर्ट आने की उम्मीद
बांदा। मुख्तार की मौत की जांच की सबसे अहम कड़ी है, उसके शव की विसरा रिपोर्ट। जिसे पांच दिन पहले ही जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वैसे तो आम विसरा रिपोर्ट दो से तीन माह के भीतर आती हैं क्योंकि मुख्तार का मामला गंभीर है और तीन-तीन जांचें चल रही हैं, लिहाजा रिपोर्ट के 15 से 20 दिनों के भीतर में आने की संभावना है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा कि माफिया के परिजनों के आरोप कितने सही और कितने गलत हैं।


सार्वजनिक नोटिस जारी
बांदा। मुख्तार मौत मामले की जांच कर रही एसीजेएम प्रथम व एमपीएमएलए कोर्ट गरिमा सिंह ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि किसी भी व्यक्ति को इस संबंध में अपना बयान दर्ज कराना है तो वह 20 अप्रैल तक उनके समक्ष उपस्थित होकर दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed