फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MP police arrested three robbers from Banda

एमपी पुलिस ने बांदा के गांव से दबोचे तीन लुटेरे

Fri, 29 Nov 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
MP police arrested three robbers from Banda
मध्य प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार रात कालिंजर (बांदा) थाना क्षेत्र के गांव में दबिश देकर तीन लुटरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास लूट की बाइकें, मोबाइल और डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद सतना के पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल के नेतृत्व में पांच वाहनों पर आई पुुलिस ने परसहर गांव में दबिश डाली। यहां शिवनारायन उर्फ भीम पुत्र राजनायन यादव, मइयादीन पुत्र वियजकरन, अंशू यादव पुत्र हाकिम को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बांदा जनपद के फतेहगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी संदीप यादव ने सात सितंबर को बरौंधा (थाने ) में रिपोर्ट की थी कि वह सुबह साढे़ नौ बजे खोही गांव से स्कूल ड्यूटी करने बरौंधा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में घाटी में 10 लोगों ने उसे घेर लिया। उसके बाद बाइक, मोबाइल तथा पैसे लूटने के बाद मारपीट करते हुए उसकी एक आंख फोड़ दी।
एसपी ने बताया कि इस घटना के अलावा 13 नवंबर को शिवनारायन यादव (खोही)के साथ और 10 नवंबर को रामशरण लोधी (हरदुवा, सतना) के साथ ऐसी ही घटनाएं अंजाम दी गई थी। तीनों घटनाओं में एक व्यक्ति को नामजद किया गया था।
एसपी ने बताया कि इन घटनाओं का खुलासा करने के लिए उन्हाेंने अपने थाना क्षेत्रों की कई पुलिस टीमें लगाई थी। परसहर गांव निवासी जांच में उक्त तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लूटी हुई दो बाइकें, दो मोबाइल फोन और 1.40 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

इसके अलावा 17 आधार कार्ड और काफी संख्या में वोटर आईडी भी बरामद हुई हैं। एसपी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह लोग जालसाजी भी करते हैं। सात अन्य आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सतना सेंट्रल जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed