{"_id":"3b81774850f9dbe476bebba2d206768b","slug":"movement-for-student-union-elections-will-nsui-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव के लिए एनएसयूआई करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव के लिए एनएसयूआई करेगी आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डिग्री कालेजों में छात्र संघ चुनाव की बहाली
विज्ञापन
के लिए कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ने
का एलान किया है। अगले शिक्षा सत्र में इसकी शुरुआत बुंदेलखंड में झांसी
से होगी। साथ ही पूरे देश में छात्रों के लिए पुस्तकालय खोले जाएंगे।
यह बात एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव करिश्मा ठाकुर ने कही। करिश्मा सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश का अध्ययन किया जा रहा है। भ्रमण कर संगठन को गतिशील बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में एनएसयूआई आंदोलन छेड़ेगी, फिर भी चुनाव बहाल नहीं हुए तो प्रदेश के युवाओं को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए देश के हरेक जिले में पुस्तक बैंक (लाइब्रेरी) खोली जाएगी।
साथ ही हर जिले में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय सचिव ने प्रदेश सरकार पर छात्र संघ चुनाव को लेकर हठधर्मी का आरोप लगाया। कहा कि अधिकांश युवा छात्र संघ से ही राजनीति सीखते हैं। सपा को आशंका है कि छात्र राजनीति में बढ़ गए तो सपा मुखिया के परिवार की धरोहर छिन जाएगी।
इस अवसर पर एनएसयूआई प्रांतीय अध्यक्ष नावेद खां भी मौजूद रहे। उन्होंने भी छात्र संघ चुनाव और लाइब्रेरी स्थापना की जानकारी दी। प्रांतीय संगठन मंत्री राहुल सचान ने कहा कि राहुल गांधी को छात्रों और युवाओं पर पूरा भरोसा है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस संगठन मंत्री प्रद्युम्न दुबे लालू, युवा कांग्रेस प्रांतीय महासचिव कुतैबा जमां खां, मंडल अध्यक्ष सैय्यद अल्तमश, पंकज कुमार सिंह, पंकज सिंह हरिओम, मोनिस खां, निहाल खां, शब्बीर सौदागर, वीरेंद्र सिंह, संजय, लवलेश, जहांगीर, पंकज पटेल, केशव पाल भी मौजूद रहे।