फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mourning by beating chest in remembrance of Husain

Banda News: याद ए हुसैन में किया सीनाजनी मातम

Mon, 15 Jul 2024 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
mourning by beating chest in remembrance of Husain
बांदा। शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की सातवीं को शहर की पूर्वी कोठी से शिया समुदाय ने मातमी जुलूस निकाला। सीनाजनी मातम कर याद ए हुसैन में खुद को लहूलुहान कर लिया। उधर, छावनी मोहल्ले से लेकर जिला परिषद रोड पर अलम जुलूस निकाले गए। यहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। लंगर भी हुआ।
विज्ञापन

दस दिवसीय मोहर्रम की श्रंखला में रविवार को मोहर्रम की सातवीं को शहर के विभिन्न इमामबाड़ों से दोपहर तीन बजे से अलम जुलूस उठाए गए। यह सभी अपने-अपने परंपरागत मार्गाें से होते हुए जिला परिषद रोड पर पहुंचे। यहां मातमी धुनों के बीच करतब दिखाए गए।
विज्ञापन

उधर, देर शाम शहर की पूर्वी कोठी से शिया समुदाय का अलम जुलूस निकाला गया। जुलूस में शिया समुदाय के लोगों ने सीनाजनी मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया। जुलूस मातमी धुनों के बीच सट्टन चौराहा स्थित शिया इमामबाड़े में समाप्त हुआ। यहां देर रात तक मजलिस भी हुई। इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। शहर कोतवाल पंकज सिंह बराबर गस्त करते नजर आए। उधर, मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शोएब नियाजी, अरशद निजामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed