फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mountain worship in Parewa, Tilak done in Bhaiya Dooj

परीवा में पर्वत पूजा, भैया दूज में किया तिलक

Tue, 29 Oct 2019 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Mountain worship in Parewa, Tilak done in Bhaiya Dooj
Mountain worship in Parewa, Tilak done in Bhaiya Dooj - फोटो : BANDA
दिवाली के अगले दिन परेवा और उसके बाद गोवर्द्धन पूजा व भैयादूज की धूम रही। गोबर के प्रतीकात्मक गोवर्द्धन पर्वत बनाकर पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने यम देवता का पूजन किया। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भैयादूज के मौके पर बहनों ने भाइयों के रोली चावल से तिलक कर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

सोमवार को महिलाओं गोवर्धन पूजा की। गायों को फल-फूल आदि खिलाए। मंगलवार को यम द्वितीय पर मृत्यु के देवता यम का पूजन किया। उधर, भाई-बहन के अपार प्रेम के प्रतीक भइयादूज की घर-घर धूम रही। बहनों ने भाइयों की आरती उतारी रोली चावल, चंदन से टीका किया। भाइयों ने उन्हें उपहार दिए। भाई-बहनों के प्रेम के प्रतीक इस पर्व को मनाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं ससुराल से मायर्के आइं। कास्थ्य सभा (चित्रगुप्त परिवार) व चित्रांश ग्रुप ने चित्रगुप्त महाराज मंदिर व महेश्वरी देवी मंदिर में हवन पूजन किया।
विज्ञापन

कटरा स्थित मंदिर में कायस्थ सभा अध्यक्ष ह्दयेश कुमार निगम सहित अन्य चित्रांश बंधुओं ने आरती उतारी। कलम-दवात की पूजा की। संतोष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, शोभित निगम, सुधा श्रीवास्तव, उत्तम सक्सेना, सुरेंद्र निगम आदि उपस्थित रहे। जेल में आधा सैकड़ा से अधिक बहनों ने यहां निरूद्ध भाइयों को तिलक किया और लंबी उम्र की प्रार्थना की। डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप ने बताया कि बहनों को मुलाकात के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed