फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother-in-law abducted newly married woman Case filed against two

Banda News: मायके आई नवविवाहिता अगवा दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Jun 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 18 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law abducted newly married woman

Case filed against two
नरैनी (बांदा)। शादी के एक सप्ताह बाद ससुराल से मायके आई विवाहिता बाजार से लापता हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मध्य प्रदेश के दो युवकों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 19 वर्षीय नव विवाहिता पुत्री 11 जून को घर से साइकिल पर करतल बाजार करने गई थी। जब देर शाम तक वह नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

पता चला कि उसकी साइकिल करतल के एक व्यापारी की दुकान के सामने रखी है। दुकानदार बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। रिश्तेदारों के यहां पूछताछ में पता चला कि मध्य प्रदेश के दो दबंग बेटी को बाजार से चार पहिया वाहन से अपहरण कर ले गए हैं। पुत्री की शादी 17 दिन पहले कालिंजर क्षेत्र में अपनी बिरादरी के युवक से की थी। एक सप्ताह पहले ही बेटी को ससुराल से विदा कराकर घर लाया था। बताया कि बेटी सोने, चांदी के जेवर और 45 हजार रुपये ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपनी बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने आरोपी शंकर कुशवाहा और संजय कुशवाहा निवासी चंदला मध्य प्रदेश के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जल्द ही युवती की बरामदगी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed