{"_id":"56fc13134f1c1bc472f003c9","slug":"mother-and-son-injured-in-motorcycle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत मेें मां-बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत मेें मां-बेटे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। पुत्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में बाइक सवार कार की टक्कर से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
महोबा के मलकपुरा मोहल्ला निवासी पप्पू (20) पुत्र संतोष कुमार बुधवार को दोपहर अपने ननिहाल बलखंडी नाका (बांदा) से मां कलमतिया (50) के साथ बाइक पर घर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूरागढ़ के पास पीछे से बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने पप्पू को कानपुर रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी रामू सिंह (22) पुत्र करन सिंह बुधवार को दोपहर बाइक पर बांदा से गांव जाते समय कार की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल रामू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हामाफी गांव निवासी संवलिया (70) घर के दरवाजे गिरकर घायल हो गया।