फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Most of the wards are full, doctors are giving medicines.

Banda News: ज्यादातर वार्ड फुल, दवा देकर चलता कर रहे डॉक्टर

Fri, 14 Feb 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Most of the wards are full, doctors are giving medicines.
जिला चिकित्सालय में दवाओं के लाइन लगाए मरीज।   - फोटो : स्वयं
बांदा। मौसम में बदलाव के कारण सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। हाल यह है कि ओपीडी में मरीजों की कतार लग रही है। इससे जिला अस्पताल के ज्यादातर वार्ड फुल हैं। डाॅक्टर मरीजों को दवा देकर चलता कर रहे हैं। साथ ही सुबह-शाम की सर्दी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को भी मरीजों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी। हाल यह रहा कि ओपीडी के बाहर मरीजों व तीमारदारों की लंबी लाइन लगी रही। पांच सौ से अधिक मरीजों ने पंजीयन कराया। ज्यादातर बुखार, पेटदर्द, जुकाम से पीड़ित थे। जनरल व पुलिस वार्ड सहित ट्रामा सेंटर के ज्यादातर बेड फुल रहे।
विज्ञापन

इससे मरीजों को जमीन पर बैठकर ओपीडी का इंतजार करना पड़ा। शहर के शंकर नगर मोहल्ले की अनुपमा ने बताया कि वह अपना और बच्चे का उपचार कराने आईं हैं। तीन दिनों से दोनों बुखार व जुकाम से प्रभावित हैं। स्वराज कालोनी के रमेश पेटदर्द, दस्त व उल्टी का उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चिकित्सकों ने कहा कि मौसम में परिवर्तन होने के कारण बीमारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोगों को सुबह-शाम पड़ने वाली सर्दी से बचकर रहने का प्रयास करना चाहिए। गर्म कपड़ों का प्रयोग अवश्य करें, जिससे बीमारी से बचा जा सकता है। चिकित्सक ने सलाह दी कि मौसम में बदलाव से वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम व पेट संबंधी रोग होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed