{"_id":"58e13eca4f1c1bf5465b460f","slug":"most-hot-air-mercury-crosses-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे गर्म इतवार, पारा 44 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे गर्म इतवार, पारा 44 पार
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
केन नदी में नहाकर गर्मी दूर भगाते बच्चे।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के इस सीजन का रविवार बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा गर्म रहा। बांदा, हमीरपुर व महोबा में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो चित्रकूट में पारा 44 डिग्री सेल्सियस रहने से लोग बेहाल रहे। जबकि अमूमन मई के दूसरे पखवारे में इतना पारा जाता है। दिन भर चटख धूप के बीच गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह तापमान में मामूली कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
पिछले एक पखवारे से तापमान लगातार बढ़ रहा है। कड़ी धूप और गर्म लू के थपेड़े अप्रैल की शुरुआत में ही मई व जून जैसी गर्मी का एहसास करा रहे हैं। रविवार को दिन भर सूरज के सख्त तेवर की वजह से गर्मी प्रचंड हो गई। गर्म हवाओं ने राहगीरों का रास्ता रोका। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक इस गर्मी के सीजन में रविवार सबसे ज्यादा गर्म रहा।
विज्ञापन
बांदा में अधिकतम तापमान 44.5 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चित्रकूट में 25, हमीरपुर में 24.5 और महोबा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह मौसम की तल्खी कुछ कम होने की संभावना है। एक से दो डिग्री तापमान में कमी आएगी। इस दौरान 11 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन