{"_id":"67291f2a3d3477d700083334","slug":"more-deaths-are-occurring-due-to-road-accidents-than-diseases-dm-banda-news-c-212-1-bnd1004-117640-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों से ज्यादा सड़क हादसों में हो रहीं मौतें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों से ज्यादा सड़क हादसों में हो रहीं मौतें : डीएम
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त व डीआईजी ने सोमवार को यातायात माह का शुभारंभ किया। कहा कि जीवन अनमोल है। यातायात नियमों का पालन जरूर करें। छात्र-छात्राओं की यातायात जागरूकता रैली का भी शुभारंभ किया। रास्ते में अधिकारियों ने बाइक सवारों को हेलमेट पहनाया और यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी।
राइफल क्लब मैदान में मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी अजय कुमार सिंह, डीएम नगेंद्र प्रताप और एसपी अंकुर अग्रवाल ने यातायात माह का शुभारंभ किया। बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को हेलमेट भी दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी थानों में चलाया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटना में बीमारियों से अधिक मौतें हो रही है। यह चिंता का विषय है।
डीआईजी अजय कुमार सिंह ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है, इसको सुरक्षित रखना आवश्यक है। सुरक्षित परिवहन का आवागमन हो तथा सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए लोगों में जागरूकता जरूर हो। डीएम नगेंद्र प्रताप ने कहा कि छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। बिना लाइसेंस के कोई भी छात्र वाहन नहीं चलाएं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि एक से 30 नवंबर तक यातायात माह संचालित किया जा रहा है, जिसमें छात्र एवं लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने शहर में यातायात जागरूकता रैली निकाली। मंडलीय मास्टर ट्रेनर (सड़क सुरक्षा) डॉ. पीयूष मिश्रा, एएसपी शिवराज, एआरटीओ शंकरजी सिंह, पीटीओ रामसुमेर यादव भी मौजूद रहे।