Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Moon sighting today, Ramadan begins with Taraweeh

Banda News: चांद का दीदार आज, तरावीह से होगा रमजान का आगाज

Wed, 18 Feb 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 18 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Moon sighting today, Ramadan begins with Taraweeh
फोटो- 09 रमजान की तैयारी में चमकाई गई बांदा की नवाबी जामा मस्जिद। संवाद - फोटो : मिहींपुरवा के मटेहरी में आबादी में दिखा तेंदुआ।
बांदा। इस्लामी कैलेंडर का 1445वां रमजान बुधवार (18 फरवरी ) की शाम चांद नजर आने के बाद शुरू हो जाएगा। शुरुआत मस्जिदों में तरावीह की सामूहिक नमाज से होगी। बृहस्पतिवार को चांद नजर नहीं आया तो रमजान 19 फरवरी से शुरु होगा। मस्जिदों में खास इंतजाम और तैयारियां की गई हैं। मुस्लिम घरानों में जोश और खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

इस्लाम में फर्ज रोजे (रमजान) की शुरुआत हिजरी सन 2 से हुई थी। मौजूदा हिजरी साल 1447 वां है। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। इस साल का आखिरी रोजा 19 या 20 मार्च को होगा। बांदा शहर सहित मुस्लिम आबादी वाले गांवों में इस पाकीज़ा माह को लेकर जोश और खुशियां हैं। मस्जिदों में रंग-रोगन, बिजली, सफाई आदि के खास इंतजाम किए गए हैं। शहर की नवाबी जामा मस्जिद सफाई और पुताई कराकर चमकाई गई है।
विज्ञापन

शेख सरवर की मस्जिद को भी सजाया जा रहा है। मुख्य ईदगाह की पुताई- सफाई कराई गई है। अन्य मस्जिदें भी सजी संवरी हैं। बाजार में इफ्तार और सहरी वाली सामग्री की दुकानें लग गई हैं। सबसे ज्यादा खजूर की खपत होगी। मौसम ठंडा होने से फिलहाल शर्बत या अन्य कोल्ड ड्रिंक पर तवज्जो नहीं दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट -
12 घंटा 50 मिनट के रोजे से होगी शुरुआत
रमजान का पहला अशरा (10 दिन) खुशगवार मौसम में बीतेगा। धूप की तपिश के बावजूद बुंदेलखंड में अधिकतम तापमान 32 डिग्री चल रहा है। सहरी और तरावीह में हल्की ठंड रहेगी।

पहला रोजा तड़के 5:19 बजे से शुरु होकर शाम 6:09 बजे पर खत्म होगा। कुल 12 घंटा 50 मिनट का होगा।
आखिरी रोजा की सहरी तड़के 4:52 बजे खत्म होगी। इफ्तार शाम 6:24 बजे होगा। यानि 13 घंटे 32 मिनट के लंबे रोज़े के बाद ईद का चांद दिखाई देगा। विश्वविख्यात मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा और दारुल उलूम रब्बानिया तथा नवाबी जामा मस्जिद मुतवल्ली डा. शेख सादी जमां ने सहरी व इफ्तार के टाइम टेबिल कार्ड/ कैलेंडर जारी किए हैं। कई अन्य लोगों ने भी यह कार्ड बंटवाए हैं। प्रशासन और पुलिस ने विशेष निर्देश और ड्यूटियां तय की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed