फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Money being asked for fake ID of MP

सांसद की फर्जी आईडी से मांगे जा रहे रुपये

Sat, 05 Sep 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Money being asked for fake ID of MP
बांदा। राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद को साइबर अपराधियों ने नहीं बख्शा। उनके सरकारी सीयूजी नंबर की फेसबुक अकाउंट की फेक आईडी बनाकर उनके मित्रों और समर्थकों से पैसों की डिमांड की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह सांसद को उनके इसी फोन पर धौंस-धमकी भी दी गई। सांसद ने पूरी डिटेल के साथ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर साइबर क्राइम के तहत कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में सांसद ने कहा है कि अज्ञात व्यक्ति उनके नाम से उनकी फेसबुक अकाउंट आईडी बनाकर रुपये की मांग कर रहा है। शनिवार को सुबह तीन बार आई कॉल में धमकी दी गई। दो मोबाइल फोन से उनके फोन पर क्रमश: 160 व 258 मित्रों को जोड़कर उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी फोटो लगाकर फेसबुक आईडी बनाई गई है। पुलिस अधीक्षक से कहा है कि इसे साइबर क्राइम के तहत कार्रवाई करके फर्जी फेसबुक आईडी बंद कराएं। उधर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साइबर क्राइम सेल से बताया गया कि उक्त साइबर अकाउंट बंद करा दिया गया है। साइबर सेल जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed