फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   money

बदमाशों ने पूर्व प्रधान और भतीजों को लहूलुहान कर लूटा

Tue, 10 Sep 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
money
एक ही बाइक पर जा रहे पूर्व प्रधान और उसके दो भतीजों को मध्य प्रदेश की सीमा में बदमाशों ने रोक कर जमकर पीटा और लहूलुहान कर उन्हें झाड़ियों में फेंक दिया। उनकी बाइक और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटनास्थल वाले थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे सतना अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

फतेहगंज (बांदा) थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के पूर्व प्रधान कामता प्रसाद (70) सोमवार रात अपने भतीजे ओमप्रकाश (28) व संदीप (17) के साथ एक ही बाइक पर सीमावर्ती मध्य प्रदेश के सतना जनपद में बरौंधा थानांतर्गत गुरसहाई गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

तभी रास्ते में सड़क पर पत्थर रखे हुए थे। बाइक चला रहे ओमप्रकाश ने बाइक रोक दी। इसी बीच तीन बदमाश आ धमके और तीनों पर हमला कर दिया। उनकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान कामता और भतीजे संदीप को घायल अवस्था में घाटी केट नीचे झाड़ियों में फेंक दिया। दोनों भतीजों के मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए।
कुछ देर बाद वहां से निकले राहगीरों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पूर्व प्रधान ने बताया कि बरौंधा (सतना) थाने में बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ओमप्रकाश को सतना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फतेहगंज थाना क्षेत्र दस्यु प्रभावित गांव है। यहां से मध्य प्रदेश सीमा तक बदमाशों की धमाचौकड़ी रहती है। दोनों सूबों की पुलिस अक्सर कांबिंग भी करती है।

तीन दिनों पूर्व बबुली गिरोह द्वारा सीमावर्ती मध्य प्रदेश के धारकुंडी थाना क्षेत्र के हरसेड़ गांव से किसान अवधेश द्विवेदी का अपहरण कर लिया है। रिहाई के लिए 50 लाख रुपये फिरौती मांगी है। किसान की अभी रिहाई नहीं हो पाई। दोनों राज्यों की पुलिस की सरगर्मियों के बावजूद पूर्व प्रधान को लूटने-पीटने की घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed