Banda: नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नौ वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। बुधवार को दोपहर गांव का ही 19 वर्षीय प्रदीप कुमार रैदास बालिका को टाफी दिलाने की बात कहकर पशु बाड़े में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की मां घटना के समय खेत गई थी।
शाम को जब मां घर आई, तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने देर रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कमासिन थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह आरोपी प्रदीप को उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
वहीं, नरैनी थाना क्षेत्र में दो बहनों से साथ छेड़छाड़ करने के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ छेडख़ानी का मामला दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 30 जनवरी को वह आवश्यक कार्य से बांदा गया था।
उसी शाम पड़ोसी दो लोग आए और घर में अकेला पाकर उसकी बहनों के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर दोनों ने उसकी बहनों को बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की। बहनों से जब शिकायत की, तो वह दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अबरार और इमरान के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।