फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Moist eyes of the villagers were watching the two Arthiyan

एक साथ दो अर्थियां देखकर ग्रामीणों की आंखें हुईं नम

Wed, 15 Feb 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 15 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन

बांदा। बाबुल के आंगन में एक साथ पली-बढ़ी दो बहनों की घर की ड्योढ़ी से दो अर्थियां निकली तो ग्रामीणों की आंखें भर आईं। बेहद गमगीन माहौल में परिजनों ने पैतृक गांव में दोनों बहनों का अंतिम संस्कार कर दिया। नवविवाहिता को पति ने तो बहन को दादा (ताऊ) ने मुखाग्नि दी। उधर, पिता व भाई की हालत गंभीर है। 24 घंटे बाद भी कोई सुधार नहीं आया।

विज्ञापन

मंगलवार को हादसे में नवविवाहिता और उसकी बहन की मौत के बाद बुधवार को पैतृक गांव कोदा का पुरवा में दोनों बहनों का अंतिम संस्कार हुआ। पुरवा से कुछ दूर पर स्थित श्मसान घाट में अलग-अलग चिताएं बनाई गईं।
विज्ञापन


घर की महिलाओं ने नवविवाहिता रंजना के शव का सोलह श्रृंगार किया। लाल रेशमी साड़ी में लिपटे शव को देखकर मां बेटइयां देवी दहाड़ मारकर रो पड़ी। घर की महिलाओं ने उन्हें संभाला और सांत्वना दी। श्मसान घाट पति अशोक कुमार ने उसे मुखाग्नि दी। उधर, रंजना के शव के बगल में ही सुधा की भी चिता बनाई गई। दादा (ताऊ) वृंदावन कुशवाहा ने उसे मुखाग्नि दी। चाचा रणजीत सिंह कुशवाहा के मुताबिक रंजना की ससुराल से पति अशोक कुमार समेत तमाम लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बघौली (एटा) गांव लौट गए। 17 फरवरी (शुक्रवार) को पति अस्थियां लेने आएंगे और उसी दिन संगम (इलाहाबाद) में अस्थियां विसर्जित करेंगे। बताया कि अंतिम संस्कार के बाद अन्य सभी कार्यक्रम एटा में होंगे। उधर, कानपुर में भर्ती मृतका रंजना व सुधा के पिता रामसागर व भाई राजाबाबू की हालत गंभीर बनी हुई है। राजाबाबू की एक आंख भी खराब हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed