फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Modi seized peasants' land for corporates

कारपोरेट घरानों के लिए मोदी ने छीनी किसानों की भूमि

Fri, 16 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 16 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Modi seized peasants' land for corporates
भाषण सुनतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

अतर्रा (बांदा)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सबसे बड़ा भ्रष्टाचार पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों से मिलकर किसानों की जमीन छीनना है। यह काम मोदी सरकार ने किया है। भूमि अधिग्रहण बिल की लड़ाई मैंने एक साल तक लड़ी। नरेंद्र मोदी ने बिल को तीन बार मारने की कोशिश की। मोदी पर लगातार वार जारी रखते हुए राहुल ने कहा कि सबसे बड़ा भ्रष्टाचार करने वालों की मदद करने की कोशिश की, लेकिन मैं उनके सामने अड़ा और खड़ा रहा।

विज्ञापन


पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी रही। नतीजतन भूमि अधिग्रहण बिल खत्म नहीं कर पाए।
शुक्रवार को यहां एचआईसी ग्राउंड में आयोजित खाट सभा में बड़ी संख्या में किसानों के हुजूम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी किसानों का नहीं बल्कि माल्या जैसे उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रहे हैं। इसके बाद भी दावा कर रहे हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। बड़े भ्रष्टाचार करने वालों के साथ मिलकर भूमि अधिग्रहण बिल को बदलकर किसानों की जमीन छीनना चाहते थे। राहुल ने कहा कि हमने ऐसा कानून बनाया है जिसमें किसानों से पूछे बिना उनकी जमीन नहीं ली जा सकती। किसानों को जमीन का चार गुना दाम मिलेगा। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों की तीन खास समस्याओं कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और फसलों का सही समर्थन मूल्य मिलना है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड पर कहा कि यहां की समस्या को अलग तरीके से देखा जाना चाहिए। वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर यहां आए थे। कई हजार करोड़ का पैकेज दिलाया था। लेकिन उसका सही प्रयोग नहीं हुआ। किसानों तक यह पैसा नहीं पहुंचा। यूपी की गैर कांग्रेसी सरकारों पर आरोप लगाया कि 27 साल से यह सरकारें बजट से पैसा निकालकर चोरी कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क का पैसा लूट लिया गया। सड़कें छह महीने भी नहीं टिक पातीं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किसानों से कहा कि उनके लिए सिर्फ कांग्रेस ही काम कर सकती है। हमने 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था। इसलिए मुझ पर विश्वास करें। आरोप लगाया कि कर्ज माफी का विरोध भाजपा ने किया था। राहुल ने आह्वान किया कि आप सब अपनी आवाज मेरी इस यात्रा के साथ जोड़ दें तो नरेंद्र मोदी या क्या कोई भी ताकत कर्ज माफी को रोक नहीं पाएगी। जोशीले अंदाज में राहुल ने कहा कि मोदी पर ऐसा दबाव डालूंगा कि वह घबरा जाएंगे, हिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर कर्ज का ब्योरा नोट करेंगे। उसी के आधार पर वह नरेंद्र मोदी से सवाल करेंगे। कहा कि यूपी 27 साल से बेहाल है। मायावती और अखिलेश पर यहां के लोगों ने भरोसा किया, पर इन दोनों सरकारों ने क्या किया?
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा मुखिया मायावती पर कटाक्ष किया हाथी पूरे यूपी में घूमा। जो मिला वो खा गया। यह खाया हुआ हाथी पर सवार होने वाली को मिला। सपा पर हमला करते हुए कहा कि सपा की साइकिल में एक ही परिवार लद गया है। किसी नें हैंडिल पकड़ा तो किसी ने पिछला व किसी ने अगला पहिया पकड़ा। अखिलेश पैडल मार रहे थे तभी चैन उतर गई। साइकिल पंचर भी हो गई। दो दिन पहले पिछले पहिये का टायर निकाल कर फेंक दिया है। खाट सभा में किसान विचित्र पांडेय (पारा), नरेंद्र (पनगरा), धर्मपाल (बरेठी) और किसान यूनियन के राकेश गौतम ने राहुल से कई सवाल किए। सभा का संचालन कांग्रेस के प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र ने किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने दिया। कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह, विवेक कुमार सिंह सहित कांग्रेस नेता संजीव अवस्थी, राजेश मिश्र, पूर्व विधायक हरवंश पांडेय व रामेश्वर प्रसाद, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, राजेश दुबे, श्यामबाबू, कैलाश वाजपेई, जगदीश गुप्त, सुनीलदत्त पांडेय, डॉ. अनूप सिंह, सूरज वाजपेई, राधा कोटार्य, नरेंद्र ओझा, लालबाबू सिंह, गजेंद्र सिंह पटेल, अशोक रैकवार, सुमन, नसीम, हरिओम त्रिपाठी, इंदर खातून, प्रभाकर पांडेय, अरुण उपाध्याय, राजन साहिल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed