फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MLC polls on February 3

एमएलसी चुनाव के लिए मतदान 3 फरवरी को

Thu, 05 Jan 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 05 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
MLC polls on February 3
कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता करते डीएम डा.सरोज कुमार व अन्य अधिकारी। - फोटो : amarujala

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा.सरोज कुमार ने बताया कि विधान सभा के साथ इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन का कार्यक्रम भी तय हो गया। एमएलसी चुनाव के लिए 1156 मतदाता 3 फरवरी को वोट डालेंगे।

विज्ञापन


गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने मीडिया को बताया कि एमएलसी के लिए नामांकन 10 से 17 जनवरी तक हो सकेंगे। 18 को जांच व 20 जनवरी को नाम वापसी होगी। 3 फरवरी को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 10 मतदेय स्थलों में वोट पड़ेंगे। 6 फरवरी को मतों की गिनती की जाएगी। कुल मतदाता 1156 हैं।
विज्ञापन


इनमें 945 पुरुष और 211 महिला मतदाता हैं। इसी तरह विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन 30 जनवरी से 6 फरवरी तक होंगे। 7 को जांच, 9 को नाम वापसी और 23 फरवरी (गुरुवार) को मतदान होगा। 11 मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि विकलांगों की मदद के लिए वोटर असिस्टेंट तैनात रहेंगे। हरेक बूथ में वोटर लिस्ट के साथ कर्मचारी नियुक्त रहेंगे। जो मतदाताओं को मतदान बूथ की जानकारी देंगे। कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले चरण में होर्डिंग्स-बैनर व वाल पेंटिंग आदि हटाई गई हैं। अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता व जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम नारायण आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed