फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MLC election polling parties will be leaving today

एमएलसी चुनाव को आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 01 Feb 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 01 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन

बांदा। झांसी-इलाहाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान तीन फरवरी (शुक्रवार) को होगा। मतदान के लिए 10 पोलिंग पार्टियां गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होंगी। 1156 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 10 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें ब्लाक मुख्यालय जसपुरा, तिंदवारी, बबेरू, कमासिन, बिसंडा, महुआ, नरैनी समेत हिंदू इंटर कालेज अतर्रा, आर्य कन्या इंटर कालेज बांदा व राजकीय बालिका इंटर कालेज बांदा में मतदान होगा। इन बूथों में कुल 1156 शिक्षक मतदाता वोट डालेंगे। मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


एक रिजर्व समेत 11 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। हरेक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान अधिकारी तैनात रहेंगे। प्रत्येक बूथ पर एक-एक सेक्टर व पांच जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 10-10 माइक्रो प्रेक्षकों के साथ वीडियोग्राफरों को भी लगाया गया है। तीन फरवरी (शुक्रवार) को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक शिक्षक मतदाता वोट डालेंगे। प्रभारी अधिकारी (कार्मिक)/सीडीओ आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे सभी पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट से रवाना की जाएंगी। मतदान सामग्री देने के बाद सभी को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट में मतपेटियों को जमा करेंगी। देर रात तक मतपेटियों को झांसी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed