फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mla,woman,animal,man,god trust

सामूहिक विवाह में 41 जोड़ों एक-दूजे के हुए

Mon, 22 Feb 2021 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
mla,woman,animal,man,god trust
अतर्रा। गौतम बुद्ध सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को तथागत ज्ञान स्थली में 12वें आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में 41 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधेे। पूर्व मंत्री व जन अधिकारी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने नवविवाहित दंपतियों को गिफ्ट और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

कहा कि गृहस्थ आश्रम में ही रहकर दान धर्म का पालन करना सहज है।
ईश्वर का वास सब जीवों में है। अहिंसा के प्रणेता बन परमपिता परमेश्वर को हम प्राप्त कर सकते हैं। बुद्ध के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। बौद्धाचार्य रामराज रामप्रताप कुशवाहा ने शादी की रस्में अदा कराईं। इस मौके पर शिवशरण कुशवाहा, विजय बहादुर कुशवाहा, अध्यक्ष धनीराम बल्दानी, नवल किशोर, गिरधारी लाल, महेंद्र कुशवाहा, रामभवन, शिवकन्या, जन अधिकारी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष उमा कुशवाहा, किरन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
फोटो परिचय-9- नरैनी में कथा सुनाते कथा वाचक सुशील त्रिपाठी।
17-बांदा में कथा के दौरान भाव विभोर होकर नृत्य करतीं महिला श्रद्धालु।
प्रकृति से हो सकता है बुराइयों का अंत
बांदा/बबेरू/नरैनी। शहर के कैलाशपुरी मोहल्ले में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भागवताचार्य तुलसीदास जी महाराज ने गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। कहा कि गोवर्धन का अर्थ है गोसंवर्धन। श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत महज इसलिए उठाया कि पृथ्वी पर फैली बुराइयों अंत केवल प्रकृति व गोसंवर्धन से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यजमान रामश्री, लल्ला प्रसाद, सुनील कुमार, दिलीप कुुुमार, डा. मुन्नीलाल, लक्ष्मी नारायण, कामता प्रसाद, गोपाल चंद्र अवस्थी, मुल्लू महाराज, राजकुमार राज, प्रकाश साहू, अशोक कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, बबेरू के मर्का रोड राधा कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भंडारा हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बलराम सिंह, गोल्हू, धीरेंद्र सिंह, कौशल सिंह, राजन श्रीवास्तव, अनूप यादव आदि मौजूद रहे।
नरैनी कस्बे के बांदा मार्ग पर कृष्ण कुमार द्विवेदी के आवास में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक सुशील त्रिपाठी कालिंजर ने कहा कि भक्ति, ज्ञान व बैराग तीनों ईश्वर के नजदीक पहुंचने के सुगम मार्ग है। बरुआ स्योढ़ा में शिक्षक दिनेश सिंह के आवास में आयोजित कथा में साध्वी चेतना नंदपुरी (फतेहपुर) ने श्रीकृष्ण की रासलीलाओं माखन चोरी, गोपियों के चीर हरण की मनोहारी कथा सुनाई।
--------------------
फोटो परिचय-8- मातृभाषा दिवस को संबोधित करतीं प्रधानाचार्य डॉ. शशि।
संस्कृति और संस्कारों का जानना जरूरी
बांदा। राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर खुर्द में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डा. शशि ने कहा कि जो संस्कृति और संस्कारों को जानता है उसके लिए भाषा को जानना जरूरी है। हालांकि, समावेशी समाज के बहुभाषाओं का ज्ञान होना चाहिए। यदि हम किसी से उसकी मातृभाषा में बात करते हैं तो वह उसके दिल को छूती है। 196 भारतीय भाषाएं उपेक्षा की शिकार हैं। जिनके संरक्षण व संर्वधन की जरूरत है। दुर्गा, अहिल्या, सरोजनी, इंदिरा सदन के विद्यार्थियों समेत विमला रानी, नीलम श्रीवास, मांसी ओमर, अमित कुमार, सलमान आदि मौजूद रहे। (संवाद)
---------------------
पीएम आवास दिलाने की मांग
अतर्रा। विकास खंड महुआ के कलहरा गांव निवासी राजकुमारी ने एसडीएम जेपी यादव को दी अर्जी में पीएम आवास दिलाने की मांग की है। बताया कि कच्ची झोपड़ी में रहती है। उसके पति नहीं हैं। आरोप लगाया कि प्रधान व सचिव आवास दिलाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। जांच व कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)

---------------------
जमीन में कब्जा करने की शिकायत
अतर्रा। गिरवां थाना क्षेत्र के मकरी अंश मनोहर पुरवा निवासी भोला ने एसडीएम को दिए शिकायतीपत्र में पड़ोसी दबंगों पर जमीन में कब्जा करने का आरोप लगाया है। बताया कि मना करने पर दबंगों ने मारपीट भी की। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed