फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MLA sent a letter to the CM regarding crop damage.

Banda News: फसल नुकसान पर विधायक ने सीएम को पत्र भेजा

Mon, 07 Sep 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
MLA sent a letter to the CM regarding crop damage.
नरैनी। विधानसभा क्षेत्र में अत्यधिक जलभराव से किसानों की खरीफ फसलें बर्बाद होने को लेकर क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने विशेष रूप से धान और तिल की नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। विधायक ने बताया कि फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और आगामी रबी की फसल की बोआई के लिए भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से फसल क्षति का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समिति गठित कर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रभावित किसानों के नुकसान का सर्वे कराने का आग्रह किया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed