{"_id":"580514e84f1c1bac2d702feb","slug":"mla-holding-sand-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने पकड़े बालू भरे ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने पकड़े बालू भरे ट्रक
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
विधायक विशंभर सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। विधायक विशंभर सिंह यादव ने बालू भरे 15 ट्रक पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिए। कहा कि पुलिस की शह पर बालू का अवैध खनन हो रहा है। वे किसी भी हालत में अवैध खनन नहीं होने देंगे। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि बदौसा थानाध्यक्ष की सांठगांठ से बालू की चोरी हो रही है।
विज्ञापन
500 ट्रक लमेहटा घाट से बालू ढो रहे हैं। तिरपाल से ढक कर बालू भरे ट्रक बदौसा, अतर्रा, बिसंडा और बबेरू होकर तिंदवारी के रास्ते कानपुर व लखनऊ को जाते हैं। उन्होंने 12 ट्रक को पकड़ लिया। 9 ट्रक बबेरू-अतर्रा रोड पर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तीन ट्रक बिसंडा थाने के कोर्रा गांव में खड़े करा दिए। उन्होंने खनिज अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन