फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MLA handed over letter to Home Secretary for CBI investigation

सीबीआई जांच के लिए विधायक ने गृह सचिव को सौंपा पत्र

Thu, 25 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
MLA handed over letter to Home Secretary for CBI investigation
MLA handed over letter to Home Secretary for CBI investigation - फोटो : BANDA
बांदा। अमन त्रिपाठी हत्याकांड को लेकर भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बुधवार को लखनऊ में अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी से मिलकर इस घटना की सीबीआई/न्यायिक जांच के लिए पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से भी मिलकर सीबीआई/न्यायिक जांच के लिए अनुरोध करेंगे। बताया कि इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री, डीजीपी और बांदा आईजी को पिछले माह भी पत्र लिखकर घटना का शीघ्र खुलासा करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

उधर, ब्राह्मण महासभा की आपात बैठक में अध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने पोस्टमार्टम और पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। महासचिव राजा कृष्णकांत तिवारी ने सीबीआई जांच और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि समय रहते मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कमलाकांत त्रिवेदी, शिवसागर द्विवेदी, रामप्रताप तिवारी, राममिलन तिवारी, प्रकाश नारायण दुबे, शीतला मिश्रा, शिवरतन तिवारी, मनोज शुक्ला, आशुतोष तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी अध्यक्ष श्यामबाबू त्रिपाठी, पूर्व सभासद जितेंद्र त्रिपाठी, अंकित सिंह, रामकिशोर उपाध्याय आदि ने भी अनशन स्थल पर मृतक के माता-पिता की मांग को जायज बताते हुए समर्थन किया। इसके अलावा गुरुवार की शाम अमन के पिता संजय त्रिपाठी पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा से उनके आवास पर मिले। महानिरीक्षक ने भरोसा दिलाया कि आगे भी पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। संजय के साथ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू और हमीरपुर के समाजसेवी अधिवक्ता विजय द्विवेदी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed