{"_id":"65e21be067855bb0f607de3e","slug":"mla-expressed-displeasure-over-making-the-road-substandard-banda-news-c-212-1-bnd1003-107693-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क घटिया बनाने पर विधायक ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क घटिया बनाने पर विधायक ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
नरैनी। प्रसिद्ध हनुमान मंदिर गुढ़ा कला संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। विधायक ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर गड़बड़ी पकड़ी है। अधिशाषी अभियंता को फोन पर चेताते हुए गुणवत्तापूर्वक कार्य कराने के निर्देश दिए।
गुढ़ा कला गांव स्थित हनुमान मंदिर संपर्क मार्ग की मरम्मत का काम लोक निर्माण विभाग खंड एक की ओर से कराया जा रहा है। लगभग दो किमी सड़क में डामरीकरण और एक किलोमीटर में सीसी सड़क बनाई जानी है। ठेकेदार ने सीसी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को विधायक ओममणि वर्मा ने सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया । मौके पर अवर अभियंता नहीं मिले। साथ ही निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री घटिया पाई गई है। विधायक ने नाराजगी जताते हुए लोकनिर्माण विभाग खंड एक के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार यादव को फोन पर ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता युक्त काम कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इंसेट
सड़क निर्माण की टीएसी जांच की मांग
नवनिर्मित सीसी रोड चटक गई थी। इस पर एसडीएम/नगर पालिका के प्रशासक ने पालिका के अवर अभियंता व लिपिक के साथ निरीक्षण भी किया था। मोहल्ले के लोगों ने टीएसी जांच की मांग की है। पूर्व सभासद कल्लू यादव ने आरोप लगाया है। एसडीएम रावेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कराकर मानक के अनुसार ही काम कराया जाएगा। गुणवत्ता विहीन काम होने पर ठेकेदार का भुगतान नहीं किया जाएगा।