{"_id":"6137a9528ebc3efefb70ddbe","slug":"missing-fruit-seller-s-body-found-banda-news-knp650791573","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता फल विक्रेता का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता फल विक्रेता का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तीन दिन पूर्व घर से लापता हुए फल विक्रेता का शव सोमवार की शाम रेल लाइन किनारे मिला। मां ने शराब पिलाकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता रही है। हालांकि, आरोपों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
मूलरूप से कोतवाली नगर क्षेत्र के किलेदार पुरवा निवासी रामकरन का बेटा अजय (24) अपनी मां संपत के साथ खाईंपार में रह रहा था। चार सितंबर की शाम वह घर से निकल गया था। वापस न आने पर मां और परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा।
सोमवार की शाम मां कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने गई तो पुलिस ने कच्चे तालाब के पास रेल लाइन किनारे अज्ञात शव मिलने की जानकारी दी। मोबाइल में फोटो दिखाने पर मां ने अपने पुत्र अजय के रूप में शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मां ने बताया कि लापता होने के एक दिन पूर्व दो लड़कों ने अजय को बुरी तरह पीटा था। इससे उसे चोट आई थी। पेट में दर्द बता रहा था। आशंका जताई कि शराब पिलाने के बाद पुत्र की हत्या कर दी गई और शव रेल लाइन किनारे फेंक दिया गया। मृतक फल की फेरी लगाता था और अविवाहित था।
बताया कि अजय शराब पीने के लिए उससे पैसे मांग रहा था। मना कर दिया तो नाराज हो गया था। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन से कटकर जान दी
बांदा। ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत हो गई। मटौंध थाना क्षेत्र के बोधी पुरवा निवासी मइयादीन के बेटे रामबाबू (40) पुत्र मइयादीन सोमवार की रात घर से निकल गया था। देर रात उसका भूरागढ़ बाईपास के नजदीक रेल पटरी किनारे शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक के चाचा शिवकरन ने बताया कि रामबाबू रेल पटरी किनारे जा रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं ग्रामीणों में चर्चा रही कि किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी।
उधर, शहर के नजदीक केन नदी रेल पुल में ट्रेन का धक्का लगने से नीचे गिरकर मृत रामराज का पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया है। भाई श्यामलाल ने बताया कि रामराज रेल लाइन से होकर मजदूरी करने गोयरा गांव जा रहा था।
तभी मालगाड़ी का धक्का लग गया और वह पुल से नीचे पत्थरों में जा गिरा। मृतक की तीन बेटियां व एक पुत्र है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।