फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Miss Fatma Umme Sara and Miss Farewell Sneha

बांदा: मिस फात्मा उम्मे सारा और मिस फेयरवेल स्नेहा बनीं

Sun, 12 Feb 2023 04:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:52 AM IST
विज्ञापन
Miss Fatma Umme Sara and Miss Farewell Sneha
बांदा। फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज में विदाई समारोह हुआ। 11वीं की छात्राओं ने सीनियर 12वीं की छात्राओं को तोहफे भेंट किए। सीनियर छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मिस फात्मा का खिताब उम्मे सारा और मिस फेयरवेल का ताज स्नेहा सोनकर के सिर सजा।
विज्ञापन

शनिवार को कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। फेयरवेल पार्टी यानी विदाई समारोह की शुरुआत प्रधानाचार्य व संस्थापक राफिया खानम ने दीप जलाकर की। उन्होंने 12वीं की छात्राओं को लक्ष्य हासिल करने और 11वीं की छात्राओं को सीनियर से मदद लेने की बात कही। जूनियर ने सीनियर छात्राओं को टाइटल कार्ड व गिफ्ट भेंट किए। गीत, डांस, हास्य व्यंग्य आदि कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

मिस फात्मा का खि़ताब हासिल करने पर उम्मे सारा और मिस फेयरवेल का खि़ताब जीतने पर स्नेहा सोनकर के सिर पर प्रधानाचार्य ने ताज सजाया। उन्हें शाबासी दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक अरशद खां ने छात्राओं को आगे की शिक्षा प्रारंभ रखने की प्रेरणा दी। संचालन मुजम्मिल खां ने किया। रफीक खां, तारिक खान, अमित गुप्ता, शाहीन यासमीन, सुमन गुप्ता, निगहत परवीन, इरम फात्मा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed